
पटियाला, गांव सैफदीपुर निवासी एक किसान ने आढती से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल आत्महत्या कर ली। गुरप्रीत सिंह सोमवार से लापता था, जिसकी बॉडी मंगलवार को सरहिंद रोड स्थित गांव हसनपुर के खेतों से मिली है। शव मिलने के बाद थाना अनाज मंडी पुलिस ने पहचान करने के बाद गुरप्रीत सिंह की पत्नी के बयानों पर आढती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गुरप्रीत की पत्नी ने बताया कि उसके ससुर ने आरोपित से फसल के बदले कुछ पैसा उधार लिया था। यह पैसा उसके ससुर ने जमीन का कुछ हिस्सा बेचकर चुकाया था लेकिन ससुर की मौत के बाद आरोपित ने दावा किया कि 1700000 रुपये अभी भी बकाया है। अगर यह पैसा नहीं चुकाया तो वह जमीन पर कब्जा कर लेगा। इस बात को लेकर गोपी सिंह परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।
घर से नकदी व गहने चुराने वाले युवक व महिला पर मामला दर्ज
बरनाला। थाना भदौड़ की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। इस संबंधी जानकारी देते थानेदार गुरजंट सिंह ने बताया कि पीड़ित गुरप्रीत सिंह निवासी छन्ना गुलाब सिंह वाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मई को वह अपने परिवार सहित अपने घर में सो रहा था। जब वह सुबह साढ़े चार बजे उठा तो देखा कि घर के कमरे में पड़ी लकड़ी की अलमारी से सोने के टापस, सोने की छांप, सोने का कोका, चांदी की पायल का जोड़ा, दो घड़ियां, पर्स में रखी कुल 3500 रुपये नकदी व एक टच मोबाइल फोन गायब थे। पड़ताल करने पर उन्हें पता चला कि कुलदीप सिंह व शिंदर कौर निवासी छन्ना गुलाब सिंह वाला ने उनका सामान चोरी किया है।