
नई दिल्ली: भारत में कोरोना के 2,08,921 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,71,57,795 हो गई है। 4,157 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,11,388 हो गई है।

2,95,955 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,43,50,816 हो गई है। देश में अभी भी सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,95,591 है। इसके साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम के तहत देश में अभी तक 20,06,62,456 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। अकेले कल 20,39,087 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल (26 मई, मंगलवार) को कोरोना वायरस के लिए 22,17,320 सैंपल टेस्ट किए गए, अभी तक देश में कुल 33,48,11,496 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
कम हुआ केसलोड
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय केसलोड 24,95,591 तक कम हो गया है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 91,191 की कमी आई है। 2.08 लाख मामलों में नए मामलों में गिरावट की प्रवृत्ति बनी हुई है। अब तक कुल 2,43,50,816 मरीज ठीक हुए हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 2,95,955 मरीज ठीक हुए।
कम हुई सकारात्मकता दर
रिकवरी रेट बढ़कर 89.66% हो गया। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 11.45% हो गई है, इसके साथ ही दैनिक सकारात्मकता दर 9.42% हो गई है, जोकि लगातार 2 दिनों तक 10% से कम है। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत अब तक 20 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। एक दिन में किए गए अब तक के सर्वाधिक 22.17 लाख परीक्षण हुए हैं।
इन राज्यों में बर्बाद हो रही है वैक्सीन
राज्यों से बार-बार वैक्सीन की बर्बादी 1% से कम रखने का आग्रह किया गया है। झारखंड (37.3%), छत्तीसगढ़ (30.2%), तमिलनाडु (15.5%), जम्मू और कश्मीर (10.8%), मध्य प्रदेश (10.7%) जैसे कई राज्य हैं। जोकि राष्ट्रीय औसत (6.3%) की तुलना में बहुत अधिक बर्बादी है।