दिल्ली में लगातार हालात हो रहे बेकाबू, सीएम केजरीवाल एक हफ्ते के लिए बढ़ाया लॉकडाउन

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लोगों की जिंदगी के लिए कहर बना हुआ है, जिससे हालात लगातार बेकाबू होतो जा रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार जरूर कम हुई, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है।

शनिवार को यूपी सहित कई राज्यों में लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है। अब इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। 

दिल्ली में 31 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। कोरोना की दूसरी लहर में 5वीं बार लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि एक महीने में दिल्ली के अनुशासन की वजह से कोरोना की लहर कमजोर होती नजर आ रही है। 

अप्रैल में 36% संक्रमण दर पहुंच गयी थी, आज कम लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को पिछले 24 घंटे में 1600 केस सामने आए हैं।

वहीं केजरीवाल ने वैक्सीन की कमी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की बहुत कमी है, लेकिन वैक्सीन की समस्या का समाधान हम सब मिलकर निकालेंगे। इसी बीच उन्होंने महामारी के दौरान डटे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स और नर्स पूरी तरह से सेवा भाव में जुटे हुए हैं।