
लुधियाना, महानगर के विभिन्न इलाकों से दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों के बीच लापता हो गईं। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना हैबोवाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आराेपिताें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पहले मामले में पुलिस ने जस्सियां रोड निवासी राम कृष्ण की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 2 अप्रैल को उसकी 24 वर्षीय बेटी पूजा घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है। दूसरे मामले में पुलिस ने हैबोवाल कलां निवासी मंजीत कौर की शिकायत पर केस दर्ज किया।
अपने बयान में उसने बताया कि 23 अप्रैल को उसकी 21 वर्षीय बेटी परमजीत कौर घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।