देवघर- मधुपुर रोड पर सुमो और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार मां-बेटे की मौत

देवघर, देवघर -मधुपुर सड़क मार्ग पर गौरीपुर पंचायत भवन के पास टाटा सुमो और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार मां-बेटे की मौत हो गई। ये लोग नजदीक के ही पहरीडीह गांव के रहने वाले थे। शकुंतला देवी अपने पुत्र सन्नी राणा के साथ अपने गांव पहरीडीह से बाइक से गौरीपुर पंचायत भवन स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से पैसा निकालने आई थीं। पैसा लेकर बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी मधुपुर की ओर से सामने से आ रहे टाटा सुमो ने बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे दोनो गंभीर अवस्था में सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस पहुंची और अस्पताल ले गयी। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सड़क हादसे में दो घायल

मंगलवार को दो अलग अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए । दोनों का इलाज मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। सारठ थाना के कौशल प्रसाद सिंह गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर से अपना काम निपटा कर शाम को मारगोमुंडा के रास्ते होते हुए अपने घर लौट रहा था । इसी दौरान रामपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए । करीब आधे घंटे तक सड़क पर जख्मी हालत में पड़े रहे I राहगीर की नजर उस पर पड़ी तो सूचना देकर 108 एंबुलेंस को बुलाकर उसे इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा । यहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया । वहीं दूसरी घटना गिरिडीह मधुपुर एनएच पथ पर नवाबमोड़ गांव के पास विक्की कुमार नाम युवक घायल हो गया । वह पाथरोल से बाइक लेकर बिहार के जमुई थाना क्षेत्र के जमुई जा रहा था । इसी बीच नवाबमोड़ के पास उसका बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया । ग्रामीणों ने सूचना देकर 108 एंबुलेंस को बुलाकर युवक को इलाज के अनुमंडल अस्पताल भेजा । दोनों घायलों के स्वजनों को घटना की सूचना पुलिस ने दे दिया है।