पंजाब: गाजियाबाद स्थित सेंट्रल ड्रस लेबोटरी में होगी जब्त रेमडेसिविर इंजेक्शन की जांच

चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के बद्दी के जब्त रेमडेसिविर इंजेक्शन की जांच गाजियाबाद स्थित सेंट्रल ड्रस लेबोटरी में होगी। चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम लेबोटरी के लिए 30 सैंपल इंजेक्शन लेकर रवाना हो चुकी है। देर शाम तक टेस्टिंग के बाद 38 घंटे में लेबोटरी इंजेक्शन के सत्यता की पुष्टि कर देगी। हालांकि, इससे पहले चंडीगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से रेंडम जांच में इंजेक्शन के असली होने की पुष्टि हो चुकी है।

सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की अवैध खरीद-फरोख्त में गिरफ्तार पांच आरोपितों की निशानदेही पर बद्दी की कंपनी से बरामद तीन हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद हुई थी। स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम की एक याचिका पर जिला अदालत ने जनहित में इंजेक्शन को रिलीज कर जरुरतमंद कोरोना मरीजों के लिए उपयोग करने की अनुमति दी है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के निर्देशानुसार केस प्रॉपर्टी बनाकर रखे इंजेक्शन के लिए एसआइटी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।

स्पेशल इंवेस्टिगेशन ने याचिका में लिखा

ऑपरेशन सेल के एसपी केतन बंसल के सुपरविजन में डीएसपी रश्मि शर्मा के नेतृत्व में मामलों की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम गठित की गई है। एसआइटी ने दायर याचिका में लिखा कि कोरोना महामारी के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरुरतमंद लोगों में है। यह थाने के मालखाने में रखने से खराब हो जाएगा। इसे स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जरुरतमंद लोगों तक पहुंचानी चाहिए। इस पर सुनवाई कर जिला अदालत ने पुलिस विभाग को सभी इंजेक्शन रिलीज कर स्वास्थ्य विभाग को देने की अनुमति दे दी।

इस तरह हुई थी गिरफ्तारी

18 अप्रैल 2021 को ताज होटल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की अवैध ढंग से डील होने की सूचना पर हेल्थ बायोटेक लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। आरोपितों में केरल के अभिषेक पीवी, फिलिप जैकॉब ओक्सिलियम पाला, केपी फ्रांसिस, दक्षिण दिल्ली के सुशील कुमार और मध्यप्रदेश के भाेपाल के प्रभात त्यागी शामिल हैं। देर रात जीरकपुर से कंपनी के डायरेक्टर गौरव चावला सहित आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने बद्दी स्थित कंपनी से तीन हजार इंजेक्शन भी जब्त किया था।