
मुंबई: टेलीविजन की दुनिया की पॉपुलर बहू एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) आज अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। इन दिनों रश्मि लगातार बोल्ड फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी बोल्ड पिक्चर्स से इंस्टाग्राम वर्ल्ड का तापमान बढ़ाने में कामयाब हो गई हैं। ‘उतरन’ एक्ट्रेस ने बेहद ग्लैमरस और हॉट फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें सामने आते ही फैंस को गर्मी का एहसास होने लगा है।

रश्मि देसाई की सारी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। जिसे देखते हुए एक्ट्रेस भी समय-समय पर अपने फैंस को बेहतरीन विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं। इसी बीच रश्मि ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को शेयर कर एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। इस बार वायरल तस्वीरों में नागिन एक्ट्रेस रश्मि ने ब्लैक एंड वाइट तस्वीरों में शरारती अंदाज दिखाया है। इस फोटोशूट में रश्मि देसाई के गजब के एक्सप्रेशन ने लोगों का दिल जीत लिया है, और फैंस दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए हैं। रश्मि किसी तस्वीर में अजीबो गरीब मुंह बनाती दिख रही हैं तो किसी में आंख मार रही हैं।
रश्मि के ड्रेस की बात करें तो इस बार उन्होंने टैंक टॉप पहना हुआ है। इस टैंक टॉप पर उनके कर्ली बाल काफी प्यारे लग रहे हैं, बता दें कि इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रश्मि ने कैप्शन में कुछ न लिखते हुए एक्सप्रेशन से मैच करते हुए इमोजी लगाया है। इन तस्वीरों पर शेयर होने के साथ ही लाखों में लाइक्स भी आने शुरू हो गए हैं। रश्मि देसाई की इन बेहद हॉट तस्वीरों पर लाइक का सिलसिला लगातार जारी है।
इसके पहले भी रश्मि ने अपने बेड रूम से कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं। इस फोटोशूट की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी। उन्होंने इन तस्वीरों में ब्लैक नाइटवेयर कैरी किया था।रश्मि देसाई टीवी की सबसे महंगी अदाकारों में शुमार हैं। वह आए दिन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।