
रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से होने वाली मौतों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में कुल 191 मौत दर्ज की गई। इनमें से 181 एक ही दिन की है। यह कोरोना की वजह से एक दिन में होने वाली मौतों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

दिल दहला देने वाले इस आंकड़े के बीच थोड़ी राहत देना वाला भी एक आंकड़ा हैै। मंगलवार को करीब साढ़े 15 हजार नए केस मिले, जबकि डिस्चार्ज होने वालों की संख्या इससे कुछ अधिक रही। वहीं, मंगलवार को दूसरे दिन भी राज्य में सक्रिय केसों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
बलौदाबाजर में बेकाबू हो रहा संक्रमण
प्रदेश में रायुपर और दुर्ग जिले में हालात अब भी बिगड़े हुए हैं। मंगलवार को रायपुर में 2225 नए केस मिले और 76 लोगों की मौत हुई। दुर्ग जिले में 1679 पाजिटिव केस मिले और नौ की जान गई। बिलासपुर में 1330 नए मामले आए और 21 की मौत दर्ज की गई। वहीं, बालौदबाजार में 1036 लोग संक्रमित पाए गए। यह जिले में एक ही दिन में संक्रमित पाए जाने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
सक्रिय केस
मंगलवार-125688
सोमवार-129000
इन आंकड़ों को भी जानिए
15625 पाजिटिव केस
15830 डिस्चार्ज
50699 टेस्ट
191 मौत
जिलों का हाल
जिला नए केस मौत
रायपुर 2225 76
दुर्ग 1679 09
बिलासपुर 1330 21
बलौदबाजार 1036 02
रायगढ़ 998 13
कोरबा 990 11
जांजगीर 985 05
राजनांदगांव 825 00
सरगुजा 636 01
धमतरी 472 06
बालोद 413 09
महासमुंद 450 00
गरियाबंद 347 02