धनबाद: पूर्व सांसद राजकिशोर महतो के बड़े पुत्र रजनीश महतो का निधन, हीरापुर स्थित आवास पर ली अंतिम सांस

धनबाद, गिरिडीह के पूर्व सांसद राजकिशोर महतो के बड़े पुत्र रजनीश महतो उर्फ बबलू कुमार को निधन हो गया है। वह करीब 50 साल के थे। उन्होंने धनबाद के हीरापुर स्थित आवासर पर अंतिम सांस ली। बबलू को सांस लेने में तकलीफ थी। बुधवार तड़के करीब 3 बजे तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल ले जाया जाता इससे पहले ही निधन हो गया। बुधवार को अंतिम संस्कार बलियापुर में किया गया। इस माैके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

बबलू के दादा बिनोद बिहारी महतो झामुमो के थे संस्थापक

झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना शिबू सोरेन, बिनोद बिहारी महतो और एके राय ने मिलकर की थी। बिनोद बिहारी महतो के पुत्र राजकिशोर महतो के पुत्र थे बबलू महतो। बबलू का परिवार धनबाद के प्रमुख राजनीतिक घरानों में एक है। इनके पिता राजकिशोर महतो गिरिडीह के सांसद रह चुके हैं। राजकिशोर महतो टुंडी और बलियापुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। बबलू व्यवसाय करते थे। सांस की बीमारी थी।