पंजाब: आर्थिक तंगी से परेशान कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल के में फांसी से लटककर दी जान

देशभर में जारी कोरोना के कहर के बीच पंजाब के लुधियाना में एक कोविड मरीज ने अस्पताल के अंदर फांसी से लटककर जान दे दी। खबर के मुताबिक, मृतक की उम्र 35 साल थी और वह लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती था।

एसीपी वरयम सिंह ने बताया, ‘उन्हें एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शाम 5 बजे वैक्सीन दी गई थी। इसके एक घंटे बाद ही अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें पंखे से लटका देखा। मामले की जांच जारी है।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स का नाम सतपाल था जो एक दिहाड़ी मजदूर था और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसकी दो बेटियां हैं। 

सतपाल को कोरोना के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सोमवार को उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया।