
सीतापुर थाना तालगांव के भेलावा गांव में एक मदरसा संचालक ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिक के साथ 1 साल तक लगातार शोषण करता रहा मामला संज्ञान में आने पर अब शादी से साफ इनकार कर रहा है लड़की के परिजनों द्वारा थाने में तहरीर देने पर मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया गया है लेकिन आज 3 दिन बीत जाने के बाद अभी तक लड़की का परीक्षण नहीं कराया गया है.

वहीं सूत्रों की माने तो गांव में ही चौपाल लगाकर लड़की की आबरू की कीमत 50 हजार रुपये लगाई गई है व इतना ही नहीं दबाव भी बनाया गया है दबाव बनाकर लड़की द्वारा लिखित एप्लीकेशन थाने में दिलाई गई है कि उसके साथ कुछ भी नहीं हुआ है और उसे बालिग भी दिखाया गया है आरोपियों की अच्छी सांठगांठ के चलते गरीब पीड़ित नाबालिग लड़की की कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है अब देखना यह है योगी सरकार जहां एक तरफ लाख दावे कर रही है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे लगा रही है वही क्या इस नाबालिक को न्याय मिल पाता है या नहीं