ऐम कॉलेज बाड़ी में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती‌

सिधौली / सीतापुर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ऐम कॉलेज बाड़ी में संविधान के निर्माता बाबा साहेब बीआर अंबेडकर की जयंती वर्चुअल रूप से मनाई गई। इस मौके पर कॉलेज सचिव एडवोकेट एमएस फरीदी ने बताया बाबा साहब का योगदान आजादी की लड़ाई में ना सिर्फ एक अहम भूमिका निभाई बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाया ऐसे महामानव, बोधिसत्व, ज्ञान के प्रतीक, महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री भारतीय संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीम राव रामजी अम्बेडकर से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

14 अप्रैल 1891 में जन्मे बाबा साहेब की इस साल 130 वीं जयंती मनाई जा रही है। डॉ. अम्बेडकर मे देश से जाति प्रथा और समाज में कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी. उनका मानना था कि सभी जाति के लोगों को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो.

उन्होंने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण आंदोलनों में भी हिस्सा लिया. एक दलित परिवार से आने वाले बीआर अंबेडकर ने अपने जीवन में बहुत यातनाएं झेलीं लेकिन कभी किसी कमजोर का साथ नहीं छोड़ा. यही वजह है कि वे आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. उन्हें आज भी उतने ही आदर और सम्मान के साथ याद किया जाता है।
इस वर्चुअल कार्यक्रम में तारिक सिद्दीकी, चन्द्रशेखर प्रजापति ,संतोष कुमार , क़ाज़ी जामी, मोहम्मद अंसार, शाहनूर जेबा मौजूद रहे ।