विष्‍णु भैया के परिजनों से मिलने CM हेमंत पंहुचे मेडिका, शव घर भेजने को अस्‍पताल प्रबंधन को दिया निर्देश

जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया के शव को अस्पताल से निकालकर उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है। इस मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर खुद मेडिका अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्‍त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

राजनीति के क्षेत्र में जनसेवा का मिशन लेकर कार्य करने वाले विष्णु भैया के निधन से जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के शव को सुरक्षित रवानगी के लिए अस्पताल प्रशासन से सभी जरूरी उपाय किए जाने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि विष्णु भैया की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया था। यहां से उन्हें मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार की देर रात उनका निधन हो गया।