
रायपुर। राजधानी समेत प्रदेशभर में कोरोना की रफ्तार बढ़ गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर चार हजार 174 मरीज मिल चुके हैं। पिछले साल जब कोरोना का विस्तार प्रदेश में हुआ था तब यह आंकड़ा तीन हजार तक भी नहीं पहुंचा था। वहीं वैक्सीन की कमी होने के कारण हर आदमी तक वैक्सीन पहुंचने में अभी काफी वक्त लगेगा। रायपुर में वैक्सीन की कमी होने से राज्य सरकार ने महासमुंद समेत अन्य कई जिलों से वैक्सीन वापस ले ली है।

जानकारी के मुताबिक महासमुंद से 14 हजार 500 वैक्सीन वापस मंगाई गई है। रायपुर में प्रतिदिन 20 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर भयावह होती जा रही है। रायपुर में फिलहाल लाकडाउन को लेकर प्रशासन कोई विचार नहीं कर रहा है और सार्वजनिक जगहों, वैक्सीनेशन केंद्रों पर भीड़ होने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
अब तक यहां इतना वैक्सीनेशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में 23,868, दुर्ग जिले में 30,636, राजनांदगांव में 21,275 ,बिलासपुर में 21,903, सुकमा में 2,475, रायगढ़ में 21,031, बालोद में 12,602, सरगुजा में 12273 ,जांजगीर चांपा में 18,959, बलौदा बाजार में 20,962 ,जशपुर 2061 ,कोरबा में 17492, बेमेतरा में 6,581, धमतरी में 8,830, कोरिया में 6,148 में टीकाकरण किया जा चुका है।
इसी तरह कोंडागांव में 4,465, कांकेर में 10,203 ,गोरेला पेंडा मरवाही में 4,616 ,मुंगेली में 14,820 ,नारायणपुर में 1,266, गरियाबंद में 6798, बस्तर में 4,655, दंतेवाडा 3,322 ,सूरजपुर में 9,680, बलरामपुर में 10,047, महासमुंद मे 20,040, बीजापुर में 1,903 ,कबीरधाम में 7101 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। महासमुंद और रायगढ़ ने अपने लक्ष्य के विरूद्ध दोगुने से भी अधिक वैक्सीनेशन किया।