छत्तीसगढ़: मुख्य सचिव ने दिए कोविड के विरुद्ध टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी जिलों में अस्पातालों में आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थिति की समीक्षा करते हुए जैन ने कोविड के विरूद्ध टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने गुरुवार को मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोविड के विरूद्ध टीकाकरण के जनजागकरण के लिए मंत्रीगणों, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का जरूरी सहयोग लिया जाए।

मुख्य सचिव ने जिलों में डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में आइसीयू और एचडीयू की क्रियाशीलता और जिलों में कोविड के विरूद्ध टीकाकरण की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुजी पिल्ले ने वैक्सीनेशन व कोविड अस्पतालों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कंटेनमेंट जोन में नियमों का कड़ाई से किया जाए पालन

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर भी कंटेनमेंट जोन बनाया जाए, वहां पर लोगों को इस बात की जानकारी दी जाए कि यहां कंटेनमेंट जोन क्यों बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि लोग मास्क अनिवार्य रूपा से लगाएं इस बात का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों पर 500 स्र्पये का आर्थिक दंड वसूल किया जाए।

बैठक में दिए गए निर्देश

– पड़ोसी जिलों एवं राज्यों में कोविड के संक्रमण की स्थिति की जानकारी रखने।

– निजी अस्पतालों की स्थिति, प्रतिदिन 150 से अधिक टीकाकरण प्रति केंद्र का लक्ष्य।

– मास्क न लगाने पर कड़ाई से जुर्माना वसूला जाए।

– कंटेंनमेंट जोन में नियमों का सख्ती से पाल किया जाए।