झारखंड: एक अप्रैल से सदर अस्‍पताल में 45 साल से ऊपर सभी को लगेगी कोरोना वैक्सीन

डीसी उमाशंकर सिंह सदर अस्पताल सहित विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का जायजा ले रहे हैं।सदर अस्पताल में कोरोना रोधी टीका के लिए लाभुकों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ देर तक टीकाकरण केंद्र पर अव्यवस्था का आलम उत्पन्न रहा। इसके बाद सभी लाभुकों को लाइन में बैठाकर टीकाकरण शुरू कराई गई। काफी गर्मी की वजह से आने वाले लाभुकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदर अस्पताल के साथ ही जिले में शहरी और पंचायत स्तर पर टीकाकरण हो रहा है। 

गुरुवार से 45 से ऊपर सभी को टीका

1 अप्रैल से केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 45 वर्ष से अधिक के सभी लाभुकों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए लाभुक को अपना आधार कार्ड टीकाकरण केंद्र पर लाना पड़ेगा। जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ विकास राणा ने बताया कि सरकारी केंद्र पर टीका निशुल्क उपलब्ध है। जबकि निजी अस्पताल में इसके लिए 250 सौ रुपए देने होंगे। पहले 60 वर्ष से ऊपर के लाभुक और 45 से 59 वर्ष के बीच बीपी शुगर आधी बीमारी से ग्रसित लोगों को टीका लगाया जा रहा था। लेकिन अब 1 अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सामान्य व्यक्ति को भी टीका लगाया जाएगा। 

गर्मी की वजह से टीकाकरण हो सकता है प्रभावित

कोयलांचल में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में टीकाकरण में जुड़े जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति में परेशानी हो सकती है। गर्मी को देखते हुए मुख्यालय रांची ने धनबाद सहित सभी सिविल सर्जन को विशेष निर्देश दिया है। जिसके तहत सभी टीकाकरण केंद्र पर पानी आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया है। ताकि यहां आने वाले लाभुकों को किसी तरीके से परेशानी नहीं हो। धनबाद में फिलहाल कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।