
लुधियाना, दहेज की मांग को लेकर विवाहिता काे शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान टिब्बा रोड के मायापुरी इलाके के टावर लाइन नंबर दो की गली नंबर 5 निवासी रविंदर सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने मंजीत नगर की गली नंबर 13 निवासी संदीप कौर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आराेपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गाैरतलब है कि शहर में दहेज प्रताड़ना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि पुलिस इस तरह के मामलाें में कार्रवाई करती है फिर भी यह थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
यह भी पढ़े-मोबाइल व पर्स लूटा
जस्सियां रोड इलाके में मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाश एक व्यक्ति को हथियार के बल पर डरा धमका कर उसका मोबाइल और पर्स लूट ले गए। एसआइ दिलवर सिंह ने बताया कि यह केस जस्सियां रोड की बेहराम कालोनी निवासी सूरज शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया। वीरवार दोपहर एक बजे जस्सियां रोड झुग्गियों के पास बाइक पीबी10 सीएल 8938 पर आए दो बदमाशों ने मोबाइल व पांच सौ रुपये छीन लिए।