पंजाब: शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग लड़की का किया अपहरण, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

शादी का झांसा देकर एक युवक नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गया। परिवार ने शिकायत थाना पीएयू पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपित का नाम रिशी नगर निवासी राहुल है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी एक 15 वर्षीय बेटी है। जोकि 25 मार्च की शाम किसी धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गई थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। जब उसकी तलाश की गई तो उन्हें पता लगा कि आरोपित ही उनकी बेटी को शादी करवाने का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपित को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

बाइक पर हेरोइन लेकर जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान धर दबोचा। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपित का नाम भोला कॉलोनी ताजपुर रोड निवासी शादाब है। पुलिस के अनुसार 26 मार्च को उनकी पुलिस टीम ताजपुर रोड पर गश्त कर रही थी। जहां आरोपित बाइक पर सवार होकर निकल रहा था। शक के आधार पर जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपित से पूछताछ शुरू कर दी है। आराेपित से पूछताछ में कई खुलासे हाेने की संभावना है।