
भांडुप के सनराईज हॉस्पिटल में लगी आग के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में जिस ड्रीम मॉल में हॉस्पिटल चल रहा था, उसके डायरेक्टर्स को आरोपी बनाया गया है। आरोपीयों में राकेश वाधवान, सारंग वाधवान और निकिता अमित सिंह त्रेहान का नाम है। इस आग में 11 लोगों की जान चली गई थी।

भांडुप पुलिस स्टेशन में IPC 304, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। FIR के पहले आरोपी सूची में ड्रीम्स माल मैनेजमेंट, राकेश वाधवा (HDIL चेयरमैन), निकिता त्रेहान (राकेश वाधवा की बेटी), सारंग वाधवा (राकेश वाधवा का भाई) और दीपक शिर्के व अन्य को बनाया आरोपी।
वहीं दूसरी में प्रिविलेज हेल्थकेयर, सनराइज ग्रुप मैनेजमेंट, अमित त्रेहान (राकेश वाधवा के दामाद), निकिता त्रेहान (राकेश वाधवा बेटी) और स्वीटी जैन को भी बनाया आरोपी गया है।
यह ड्रीम्स माल HDIL ने साल 2009 में बनाया था। HDIL के चेयरमैन राकेश वाधवा है। बेटी निकिता त्रेहान सनराइज ग्रुप की MD है, जिनका ड्रीम्स मॉल में हॉस्पिटल था।
कोविड काल में शर्तों के साथ कोविड हॉस्पिटल बनाने की इजाजत मिली थी। इस अस्पताल को सरकार की तरफ से 31 मार्च 2021 तक कि इजाजत मिली थी।