
लुधियाना में विभिन्न इलाकों से महिला व युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने कृष्णा नगर निवासी संजय कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि बुधवार सुबह वो घर से अपने काम पर चला गया। शाम 5 बजे लौट कर आया तो देखा कि उसकी 31 वर्षीय पत्नी रेखा देवी बच्चों को घर में छोड़ कर कहीं चली गई। उसे आशंका है कि किसी ने उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

उधर, थाना सराभा नगर पुलिस ने गुरु अमर दास नगर निवासी प्यारे लाल की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वीरवार सुबह उसकी 18 वर्षीय बेटी बबली हाउसिंग बोर्ड कालोनी में कोठियों की सफाई करने का काम के लिए गई थी। जो शाम तक घर लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।