Birthday Special: कंगना रनौत ने अपने इस Ex को किया था गंजा! खाने में मिलाती थीं….

23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले के सूरजपुर में एक राजपूत परिवार में जन्मीं एक्ट्रेस कंगना रनौत आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस का 34वां बर्थडे काफी लक्की साबित हुआ है, क्योंकि इस अवसर पर एक्ट्रेस को चौथी बार बेस्ट एक्ट्रेस से नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। फिल्मों के अलावा इन दिनों एक्ट्रेस अपने बड़बोलेपन और सोशल टिप्पणियों को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही कंगना की जिंदगी से कई तगड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज भी जुड़ी हुई है। आज हम आपको कंगना से जुड़ी ऐसी ही एक कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप चौंक जाएंगे।

कंगना रनौत आज भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस का ईमेल विवाद भी खूब चर्चाओं में रहा है। वहीं, कंगना एक्टर अध्ययन सुमन के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। साल 2009 की फिल्म ‘राज: द मिस्ट्री कंटिन्यू’ के दौरान अध्ययन और कंगना की नजदीकियां बढ़ी थीं। इस फिल्म की शूटिंग 2008 में हुई थी। जिस दौरान कंगना और अध्ययन काफी करीब आ गए थे। फिल्म के ही गाने ‘ओ जाना’ के दौरान अध्ययन ने कंगना को प्रपोज किया था। साथ ही एक्ट्रेस ने भी प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया था। हालांकि, ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। एक साल बाद ही दोनों की राहें अलग हो गईं।

अध्ययन सुमन ने कंगना के संग ब्रेकअप पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस पर चीटिंग का आरोप भी लगाया था। खबरों की माने तो, फिल्म काइट्स के दौरान ऋतिक और कंगना काफी करीब आ गए थे। दोनों की बढ़ती नजदीकियों से अध्ययन को बुरा लगने लगा था। इसी का नतीजा रहा कि कंगना और अध्ययन का रिश्ता काफी बुरे नोट पर हमेशा की तरह खत्म हो गया। वहीं, अध्ययन के किए खुलासे भी बेहद चौंकाने वाले थे।

कंगना करती थीं ब्लैक मैजिक

अध्ययन के मुताबिक, कंगना रनौत उन्हें एक बार ज्योतिष के पास ले गई थीं। और उन्होंने कहा था कि तुम्हारा वक्त अच्छा नहीं चल रहा है। हमें पूजा करनी होगा। फिर एक्ट्रेस ने उन्हें बुलाकर 12 बजे रात को पूजा शुरू की थी। कंगना का गेस्ट रूम काले कपड़ों से ढंका हुआ था। भगवान की मूर्तियां रखी थीं। इसके बाद कंगना ने उन्हें कुछ मंत्र पढ़ने को कहा साथ ही दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया। फिर एक दिन ज्योतिष ने रात के 12 बजे एक्टर को शमशान घाट जाकर कुछ चीजों को फेंकने को कहा था। इतना ही नहीं एक्टर के मुताबिक, पंडित ने कंगना को ‘पिशाचिनी’ भी कहा था।

खाने में मिलाकर दिया गंदा खून, गंजा होने पर किया मजबूर

पंडित ने अध्ययन से कुछ सवाल भी पूछे थे। इसमें एक सवाल था कि क्या कंगना आपके लिए खाना बनाती हैं? इसके जवाब में एक्टर ने हां कहा था। फिर पंडित ने कहा था कि वो उस खाने में अपना गंदा खून मिलाती है ब्लैक मैजिक के लिए। ये सुनते ही एक्टर के पैरों तले की जमीन खिसक गई थी। वहीं, एक बार एक्ट्रेस ने अध्ययन को गंजा तक करा दिया था।