CA फाइनल के परिणाम जारी, देश में पहले स्थान पर रायपुर के भ्रमर जैन

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। 76.38% के साथ देश में पहले स्थान पर रायपुर के भ्रमर जैन हैं।

पहली बार छत्तीसगढ़ से किसी ने टॉप किया है। रायपुर के भ्रमर जैन ने टॉप करके छत्‍तीसगढ़ का नाम रोशन कर दिया है।