पंजाब में विधायक अब अपने हलकों में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यों का कर रहे उद्घाटन

पंजाब सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं और विधायक अब पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ गए है। विधायक अब अपने हलकों में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यों का उद्घाटन करके लोगों को विकास दिखाने की जुगत में जुट गए। मंत्री भारत भूषण आशु ने भी अपने हलके में इन दिनों विकास कार्यों के ताबड़तोड़ उद्घाटन करने शुरू कर दिए। हलका पश्चिमी में इन दिनों नगर निगम, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट व स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करवाए जा रहे विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आशु ने ने दो दिन में एक दर्जन के करीब विकास कार्यों के उद्घाटन कर लिए हैं।

कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने मेयर बलकार सिंह संधू, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम व पार्षदों के साथ मिलकर अलग-अलग इलाकों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। मंत्री ने सबसे पहले हंबड़ा रोड की रिकार्पेटिंग के कार्य का उद्घाटन किया। इस सड़क को आधा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तरफ से बनाया जा रहा है जबकि आधा निर्माण नगर निगम की तरफ से किया जा रहा है। इसके अलावा ऋषि नगर की मुख्य सड़क की रिकार्पेटिंग और इंटरलाकिंग टाइल लगाने का काम भी मंत्री ने शुरू करवाया। उसके बाद मंत्री ने बीआरएस नगर में इंटरलाकिंग टाइल्स से गलियों के निर्माण का काम भी शुरू करवाया।

सिधवां कैनाल वाटर फ्रंट पार्ट टू का भी उद्घाटन

हाल ही में मंत्री ने सिधवां कैनाल वाटर फ्रंट पार्ट टू का भी उद्घाटन किया। आशु ने कहा कि अगले छह माह में पूरे हलके में विकास कार्यों तेजी के साथ करवाए जाएंगे। मेयर बलकार सिंह संधू ने कहा कि शहर के सभी 95 वार्डों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। अगले छह में शहर में पौने दो सौ करोड़ की लगात से विकास कार्य करवाए जाने हैं। इसके अलावा 150 करोड़ के विकास कार्य एलएलए कोटे से अलग अलग वार्डों में करवाए जा रहे हैं।