
हरदोई जिला चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में देर शाम बिजली गुल हो जाने से मरीजों का उपचार मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में किया गया काफी देर तक बिजली आपूर्ति शुरू न होने पर जिम्मेदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा

पूरा मामला हरदोई जिले के जिला चिकित्सालय का है जहां पर 7 बजे के करीब जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में बिजली गुल हो जाने के कारण मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में किया गया करीब 1 घंटे के बाद बिजली व्यवस्था दुरुस्त हुई तब तक टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज होता रहा उसी बीच तीमारदारों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई
वही जिला चिकित्सालय के CMS एसके शाक्य अपने अंदाज में सफाई देते नजर आए