
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि आज होने वाले टी20 सीरीज के पांचवें व अंतिम मैच में भारत की टीम फेवरेट रहेगी. सीरीज मौजूदा वक्त पर 2-2 से बराबरी पर है. आज का मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी.
माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने क्रिकबज वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा, शनिवार को होने वाले मुकाबले में भारत फेवरेट रहेगा क्योंकि भारतीय टीम ही पहली और दूसरी दोनों पारियों में बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज कर चुकी है. क्रिकेट के लिए ये एक अच्छा नतीजा होगा क्योकि भारत ने जीत के लिए काफी ज्यादा मशक्कत की है.”
बीते कुछ समय से ये चर्चा चल रही थी कि आप टॉस जीत जाइये और मैच भी आप आसानी से जीत जाएंगे. भारत ने पहले बल्लेबाजी की. बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा किया और फिर मैच जीतकर भी दिखाया.”
माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने कहा, “भारत काफी अच्छे पावर और स्किल के साथ खेला. गेंदबाजी के दौरान भारत के पास केवल पांच गेंदबाजी विकल्प थे और साथ में ड्यू फैक्टर भी था. इसके बावजूद गेंदबाजों ने कटर गेंद डाली. इंग्लैंड की तरफ से अगर किसी एक खिलाड़ी ने 70 से ज्यादा रन बनाए होते तो वो जीत जाते लेकिन पूरा क्रेडिट भारत को जाता है. वो शानदार तरीके से खेले.”
“ओपनिंग के लिए माइकल वॉन ने केएल राहुल पर ईशन किशन को तरजीह दी. उन्होंने कहा, “अगर ईशान किशन फिट है तो केएल राहुल नहीं खेलेंगे. एक मैच में खिलाकर फिर आराम देकर आप यह नहीं पता लगा सकते कि कौन सा खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ है. मैं किशन को ओपनिंग करते देखना चाहूंगा. हम केएल राहुल के हमेशा के लिए टीम से बाहर नहीं निकाल रहे हैं.”
माइकल वॉन ने कहा, “क्योंकि मौजूदा वक्त पर वो आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं और अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं ऐसे में रोहित शर्मा के साथ अभी ईशान किशन को ओपनिंग करनी चाहिए.”