मिलावटी सरसों का तेल विभाग ने पकड़ा

  • खाद्य विभाग की टीम ने तेल से भरी पिकअप को पकड़ा
  • शाहाबाद की मुख्य बाजार से शिरोमानगर जा रही थी पिक अप
  • पिकअप में भरे थे लगभग 20 पीपे मिलावटी सरसों तेल
  • सैंपलिंग करके सील किए गए पीपे,300 लीटर है तेल

हरदोई के शाहाबाद कस्बे के शहनाई मैरिज हॉल के पास खाद्य विभाग की टीम ने सरसों तेल से भरी पिकअप डाला को पकड़ा।इसमे जो तेल है उसमें मिलावट की आशंका जताई गई जिसके बाद सैम्पल निकाल कर तेल सीज कर किसी अन्य व्यक्ति की अभिरक्षा में दिया गया है।

खाद्य विभाग के मुख्य अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में टीम नगर में जैसे ही प्रवेश हुई मिठाई दुकानदार व किराना दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद करके रफूचक्कर हो गए। खाद्य विभाग की टीम जब हरदोई के लिए वापस जा रही थी तो नगर के ही शहनाई मैरिज हॉल के पास खाद्य सामग्री से भरा पिकअप डाला टीम ने पकड़ा इसमें लगभग 25 पीपा मिलावटी सरसों तेल लदा हुआ था।खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी सरसों तेल का नमूना लिया और सारे पीपे को सील कर दिया गया। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।