शादी के 17 साल बाद पति को छोड़ प्रेमी के साथ भागी युवती, बच्चे और मायके वालों से कहा- आपलोगों से कोई रिश्ता-नाता नहीं

शादी में सात फेरे लिए। जीवन भर साथ रहने की कसमें खाईं। 17 साल तक साथ रही। तीन बच्चे हुए। अब बच्चे एवं पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। बच्चे समेत मायके वालों से भी कह दिया, अब आपलोगों से कोई रिश्ता-नाता नहीं।

मामला गिद्दी थाना क्षेत्र का है। पति ने भी बच्चों को साथ लेकर पत्नी से अलग रहने का निर्णय लिया है। पति -पत्नी दोनों ने ही स्वेच्छा से एक-दूसरे के साथ नहीं रहने की गिद्दी थाना पुलिस को सोमवार को लिखित सूचना दी है। पुलिस को दिए अपने आवेदन में पति ने कहा है कि मेरी पत्नी स्वेच्छा से अपने प्रेमी रामगढ़ निवासी युवक के साथ जा रही है। इससे हमें कोई शिकायत नहीं है

भविष्य में मैैं उसे अपनी पत्नी नहीं मानूंगा। वहीं महिला ने कहा है कि उसकी 15 वर्ष की एक पुत्री व 12 साल एवं 10 साल के दो पुत्र हैैं। आज से स्वेच्छा से मैैं उनके साथ नहीं रहूंगी। आगे इनसे कोई ताल्लुक भी नहीं रखूंगी। मैैं अपने पति को कोर्ट में जाकर तलाक दे दूंगी। अब रामगढ़ निवासी युवक के साथ रहूंगी। पति की चल-अचल संपति व बाल-बच्चों से मेरा कोई संबंध नहीं रहेगा। साथ ही अपने मायके वाले के साथ भी कोई संबंध नहीं रखूंगी।

महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप भी गिद्दी थाना पुलिस को दिए आवेदन में लगाया था। गिद्दी थाना पुलिस ने पति-पत्नी को बुलाकर मामले की पड़ताल की। तो तीन बच्चे की मां के दूसरे के साथ रहने की बात सामने आई। इसके बाद पति-पत्नी दोंनों ने गिद्दी थाना पुलिस को लिखित सूचना देकर एक-दूसरे के साथ नहीं रहने का फैसला लिया और थाना को लिखित रूप से सूचना दी।