चूल्हे से निकली चिंगारी से दो घरों में लगी आग

  • खाना बनाते समय घर मे लगी आग
  • आग से नगदी समेत लाखो का सामान चलकर खाक
  • आग के तांडव को देखकर मोहल्ले में मचा कोहराम
  • किसी तरह मोहल्ले वासियों ने मिलकर आग पर पाया काबू
  • पाली थाना क्षेत्र के पटियानीव मोहल्ले का मामला


हरदोई खाना बनाते समय एक घर मे चूल्हे से निकली चिंगारी से भयंकर आग लग गई आग लगने से दो घरों में नगदी समेत लाखो का सामान जलकर खाक हो गया ग्रामीणों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर पाया काबू।।

पाली थाना क्षेत्र के पटियानीव मोहल्ले में घर मे खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने अपना बिकराल रूप ले लिया वही धनीराम व अमर सिंह के घर मे आग लगने से नगदी समेत लाखो का सामान जलकर खाक हो गया ग्रामीणों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक दोनों घरों में रखा सामान व नगदी जलकर खाक हो गई है।