
राज्य के कुछ पुलिसकर्मियों को एक माह का मूल वेतन, महंगाई भत्ता के समतुल्य मानदेय भुगतान का आदेश पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को जारी कर दिया है,पर यह लाभ उन जिला इकाई के पुलिसकर्मियों को ही मिलेगा। जिन्हें क्षतिपूर्ति अवकाश स्वीकृत किया गया है। सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर पद के वैसे सभी पुलिसकर्मी जिन्हें वित्तीय वर्ष 2020 -2021 में क्षतिपूर्ति अवकाश स्वीकृत किया गया है। उन पुलिसकर्मियों के अवकाश को उपार्जित अवकाश से घटाकर समानुपातिक दर से कटौती करते हुए एक माह के समतुल्य मानदेय स्वीकृत किया गया है।

क्योंकि पुराने आदेश के आलोक में पुलिस मुख्यालय ने वित्तीय वर्ष 2020-20 21 के लिए क्षतिपूर्ति अवकाश नहीं देने का आदेश जारी किया है, पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार अगले 2022 में राज्य के किसी भी पुलिसकर्मियों को क्षतिपूर्ति अवकाश अब नहीं मिलेगा। क्
षतिपूर्ति अवकाश को बंद करते हुए पुलिसकर्मियों के लिए 13 माह का वेतन निर्धारित कर दिया गया है। मालूम हो कि राज्य भर में पुलिस कर्मियों को 13 माह का वेतन दिया गया है इसके बावजूद पुलिसकर्मी 20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश मांग रहे हैं। पुलिस व मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी क्षतिपूर्ति अवकाश के लिए पुलिस मुख्यालय से पत्रचार भी किए हैं।