कोरोना के कारण पंजाब के आठ जिलों में नाइट कर्फ्यू, आज से 12वीं तक के स्‍कूल भी बंद

पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्‍य में काेरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या में इजाफा होने से हालात गंभीर हो रहे हैं। इस कारण राज्‍य में आज से फिर 12वीं तक के स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं। राज्‍य के आइ जिलों में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। शिक्षा विभाग ने आज से प्री-नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। राज्‍य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित 1414 मरीजों की पुष्टि हुई। इस दौरान 34 लोगों की माैत हो गई।

वहीं, स्थिति बिगड़ती देख लुधियाना और पटियाला के बाद अब मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब के 22 में से आठ जिलों में नाइट कफ्र्यू लागू हो गया है। यह कर्फ्यू रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक रहेगा। मोहाली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 194 नए मरीज आए, जबकि फतेहगढ़ साहिब में 47 मरीज दर्ज किए गए। पंजाब में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 10,452 हो गई है।

प्रदेश में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1414 नए मामले, 34 की मौत, 991 मरीज ठीक

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला का कहना है कि स्कूलों में होने वाली वाíषक परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्याíथयों को 13 मार्च से छुट्टियां कर दी गई हैं। मुख्य सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता में कोरोना की स्थिति का रिव्यू किया गया था। इसके बाद ही यह फैसला लिया है। परीक्षाएं आफलाइन ही होंगी। हालांकि, इस दौरान इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि स्कूल में ज्यादा भीड़ न हो। स्कूलों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 संबंधी हिदायतों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

बोर्ड परीक्षाएं 16 से

गौरतलब है कि पांचवीं कक्षा की बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से, आठवीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 मार्च से और दसवीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल से शुरू होनी हैं। अन्य कक्षाओं में छठी, सातवीं, नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाएं 15 मार्च से, पहली से चौथी कक्षा की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होने जा रही हैं।

मोहाली में सबसे ज्यादा 1179 सक्रिय मामले

प्रदेश में पिछले 24 घंअे के दौरान कोरोना के 1414 नए मरीज सामने आए और 34 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा छह मौतें जालंधर में हुई। अमृतसर और होशियारपुर में पांच-पांच लोगों की जान गई। कोरोना के सर्वाधिक 194 केस मोहाली में आए। मोहाली में सक्रिय मामलों की संख्या 1179 हो गई है। होशियारपुर में 188, पटियाला में 152, जालंधर में 124, अमृतसर में 112 और कपूरथला में 109 केस सामने आए। जालंधर में सर्वाधिक 1356 सक्रिय केस हो गए हैं। नवांशहर में 1285, होशियारपुर में 1105 और पटियाला में 1007 सक्रिय केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत वाली बात यह है कि 24 घंटे में 991 लोग ठीक भी हुए हैं।

वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भी पाजिटिव

वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की। वित्त मंत्री ने 1 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र से पहले टेस्ट करवाया था, जिसमें वह निगेटिव आए थे। 10 मार्च को बजट सत्र खत्म होने के बाद शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अहम वित्त मंत्री पूरे बजट सत्र के दौरान सदन में ही रहे। उन्होंने 8 मार्च को बजट पेश करने के बाद पत्रकारों से बातचीत भी की थी। वित्त मंत्री ने कहा है कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं वह अपना टेस्ट करवा लें। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।