सीएम हेमंत सोरेन का काफिला रोकने की प्रयास में आरोपित भाजपा नेत्री ने किया सरेंडर

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला रोकने की कोशिश में आरोपित वार्ड पार्षद रोशनी खलखो ने आज रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वह काफी दिनों से फरार चल रही थी। इधर पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए उसने सरेंडर का फैसला लिया। बता दें कि चार जनवरी को रांची के किशोरगंज चौक पर शाम में मुख्‍यमंत्री का काफिला रोकने की कोशिश की गई थी।

पिछले दिनों पुलिस ने दबाव बढ़ाने के लिए रोशनी खलखो के पति को कस्‍टडी में लिया था और उससे पूछताछ की थी। पुलिस उसके रिश्तेदारों के यहां भी दबिश बढ़ा रही थी। ऊपरी अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद भाजपा नेत्री ने सरेंडर करने का निर्णय लि‍या।