
आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 19 फरवरी का राशिफल।

19 फरवरी का राशिफल-
मेष: कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की भागौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। मधुर संबंध बनेंगे।
वृषभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा संभव है, लेकिन सचेत जरूर रहें।
मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया सारा काम सफल होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।
कन्या: भावुकता में नियंत्रण रखें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। वाणी पर संयम रखें, वरना लड़ाई हो सकती है।
तुला: आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी या परिवार की मुखिया महिला से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
वृश्चिक: उपहार या सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
धनु: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन अशांत रहेगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
मीन: रिश्तों में मधुरता आएगी। महिला का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।