
जिले के एक गांव में पिता ने ही बेटे की हत्या कर दी। पिता ने मामूली सी बात पर हुई तकरार में गुस्से में आकर बेटे को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल बेटे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसको वहां मौत हो गई। घटना जिले के गांव किडिया की है।

इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। बताया जात है कि मामूली विवाद के दौरान पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और बेटे पर गोली चला दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिा भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना चोहला साहिब के गांव किडिया निवासी किसान सुबेग सिंह का गत रात अपने 30 वर्षीय लड़के राजदीप सिंह के साथ मामूली बात पर तकरार हो गया। इस दौरान राजदीप सिंह ने अपने पिता को शांत करने का प्रयास किया। इसी दौरान सुबेग सिंह ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली।
परिवार के लोग कुछ समझ पाते और बीच-बचाव कर पाते उससे पहले ही सुबेग सिंह ने बेटे राजदीप पर गोली चला दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद परिवार के लोग गंभीर हालत में राजदीप को अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने राजदीप सिंह को मृतक घोषित कर दिया गया। घटना की जानाकरी मिलने के बाद पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए सिविल अस्पताल तरनतारन भेज दिया गया है। मामले की जांच की रही है।