
समाज सेविका वंदना उपाध्याय को शुक्रवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया सभागार में बेस्ट वर्क के लिए इंडियन रोटी बैंक द्वारा नेशनल अवार्ड दिया गया। इंडियन रोटी बैंक 18 राज्यों में जरूरतमंदों के लिए दो वक्त की रोटी, अनाज कपड़े देने का काम करती है। वंदना उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान उन भूखों, जरूरतमंदों को समर्पित है जिन्हें मैने पूरे साल, चाहे लाॅकडाउन हो या कोई बंदी हो, बिना थके बिना रुके रांची एवं आसपास के स्लम क्षेत्र में भोजन देती रही। आगे भी आजीवन इनकी निस्वार्थ भाव से सेवा करती रहूंगी।

वंदना उपाध्याय को इससे पहले रांची उपायुक्त द्वारा कोरोना वारियर्स का, सांसद संजय सेठ द्वारा “रोटी वूमेन ऑफ झारखंड”, वेस्ट डायनामिक पर्सनालिटी अवार्ड, कोरोना वारियर्स अवार्ड दिया गया है। इन्हें रांची विधायक सीपी सिंह, बाबूलाल मरांडी एवं कई संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें यह अपने सम्मान मिलने पर उनकी पूरी टीम ने बधाई दी है। इसमें लीना जी, पूनम, ममता, अल्का, निशि, कुसुम, नीली गाड़ी, सरिता, सीमा अधिकारी, राहुल, गीता, पूर्णिमा जयसवाल, रीता नायक, मंजूला खलखो समेत सैकड़ों मेंबर शामिल हैं।