रांची के हिंदपीढ़ी थाना इलाके के एक घर में लगी आग, सामान जलकर खाक

रांची के हिंदपीढ़ी थाना इलाके के पुरानी रांची में एक घर में आग लग गई है। स्थानीय लोगों के द्वारा आग बुझाने की कोशिश जारी है। घर में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए हैं। मौके पर काफी संख्‍या में लोग मौजूद हैं।

आग लगी घर से धुआं ही धुआं ही निकल रहा है। फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई है। अभी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।