
सीतापुर 4 अपराधियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सीतापुर आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिये अपराध करने में अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिसके चलते
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में थाना हरगांव पुलिस द्वारा अपराधों में लिप्त चार अभियुक्तगण अन्नूलाल पुत्र स्व0 रामस्वरूप गौतम रंजीत कुमार पुत्र श्रीपाल राज सूरज पुत्र तौलेराम अभिनाश पुत्र रामासरे नि0गण बनिका जनपद खीरी के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है।

अभियुक्तगण शातिर अपराधी है। जिनके विरुद्ध लूट व चोरी/नकबजनी जैसे अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तगण के विरूद्ध गैंग चार्ट अनुमोदित कराकर थाना हरगांव पर मु0अ0सं0 71/21 धारा 2/3 उ0 प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है। अपराधियों की सम्पत्ति का पता लगाकर अपराध से अर्जित सम्पत्ति जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी।