लुधियाना के जगराओं में लुटेरों से खौफजदा सब्जी मंडी के व्यापारी, किसी व्यापारी या आढ़ती को बनाते है अपना शिकार

जगराओं में पिछले 1 महीने से लगातार लुटेरों के कहर का शिकार हो रहे सब्जी मंडी के व्यापारी और आढ़ती परेशान हैं क्योंकि रोजाना ही लुटेरे किसी ना किसी व्यापारी या आढ़ती को अपना शिकार बना कर लूट लेते हैं। सोमवार को सुबह 4:30 बजे के करीब स्थानीय शेरपुरा रेलवे फाटक के नजदीक लुटेरों द्वारा मुन्ना नाम की सब्जी व्यापारी को दात के बल पर लूट लिया। लुटेरे उससे 2200 रुपये नकदी और उसका मोबाइल फोन छीन कर ले गए। अभी कुछ ही दिन पहले लुटेरों ने व्यापारी विजय से 7200 रुपये छीन लिए थे।

सब्जी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जगजीत सिंह लक्की ने बताया कि लुटेरे रोजाना सुबह 3 बजे से 5 बजे तक शेरपुरा रेलवे फाटक से लेकर शास्त्री नगर के मोड़ तक व्यापारियों को लूटते हैं। पिछले 15 दिनों में 8-9 लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।लुटेरों के कहर के कारण सब्जी व्यापारियों में सहम का माहौल बना हुआ है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस अधिकारी इस ओर ध्यान दें और सब्जी व्यापारियों की सुरक्षा का प्रबंध करें। इस मौके मनोहर लाल, अमनजोत सिंह, हरपाल सिंह,अमनप्रीत सिंह, राजू नंदा, गुरमीत सिंह और परमजीत सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे।