
सीतापुर। इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी सीतापुर द्वारा ठण्ड एंव कोविड से बचाव हेतु ऊनी कम्बल, साबुन एवं माॅस्क का वितरण गुरू कृपा गेस्ट हाउस निकट गल्ला मण्डी, सीतापुर में किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अमित भटट एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 उदय प्रताप द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

उदघाटन सम्बोधन में अमित भटट ने कहा कि रेडक्रास द्वारा किये जा रहे कार्य अत्यनत सराहनीय है, और आज षहर के वृद्वो, महिलाओ, दिव्यांगजन असहायों को ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल का वितरण किया गया जो कि बहुत ही पुनीत कार्य है। डा0 उदय प्रताप ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। रेडक्रास सचिव संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि संस्था द्वारा ठण्ड से बचाव के लिए आज 200 कम्बलों का वितरण किया गया है और आगे भी असहायों की मदद लगातार जारी रहेगी इसी क्रम में संस्था द्वारा ऊनी कम्बल, साबुन एवं माॅस्क का वितरण जरूरतमंदो में किया जा रहा है।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 उदय प्रताप, रेडक्रास सचिव संजीव मेहरोत्रा, रेडक्रास कोआर्डिनेटर रियाज अहमद, सदस्य राजीव आनन्द, फरहत बेग सनी, ललित श्रीवास्तव, जाहिद अली अंसारी, आरिफ मो0 आरिफ, हसनैन साजिद, नवल किषोर, आदि लोगो का सहयोग सराहनीय रहा।