झारखंड: नए नगर परिषद भवन के स्टोर में लगी आग, एक महीने पहले सीएम ने किया था उद्घाटन

जिले के छत्तर मांडू स्थित करीब नौ करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए नगर परिषद भवन के स्टोर में रविवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से स्टोर में रखें ब्लीचिंग पाउडर, सैनिटाइजर, सैनिटाइजर मशीन व अन्य उपकरण जल गए। आग की लपटें उठती देख कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

आग लगने के पीछे शाट सर्किट को कारण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन गत 29 दिसंबर 2020 को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। इसके बाद गत 27 जनवरी से नए भवन में कार्यालय विधिवत रूप से शिफ्ट हो गया । रविवार को अवकाश रहने के कारण केवल सफाई कर्मी परिषद कार्यालय पहुंचे थे।