पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इस मुद्दें पर होगी चार्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बने हालातों के बाद किसान आंदोलन के मद्देनजर राज्य के सभी दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक 2 फरवरी को पंजाब भवन में सुबह 11 बजे होगी। बैठक में किसानों के मुद्दे पर चर्चा होगी। हालांकि बैठक में कौन-कौन दल शामिल होंगे या राज्य के विपक्षी दल इसके लिए तैयार हैं या नहीं इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा यह किसानों के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने विपक्षी दलों से आग्रह किया कि राजनीतिक मतभेदों को भूलकर किसानों के भविष्य की लड़ाई में सहयोग दें।

यह लड़ाई मिलकर ही जीती जा सकती है। कैप्टन ने कहा कि राजनीतिक दलों के सामूहिक प्रयासों से ही किसानों के हितों की रक्षा की जा सकती है।