
पुलिस जिला लुधियाना देहात के अधीन विभिन्न पार्टियों ने 82 बोतल अवैध शराब, 1000 लीटर लाहन, 210 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और दो ग्राम हेरोइन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सिधवांबेट के एएसआइ तीर्थ सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत नाकाबंदी के दौरान बस अड्डा गांव गिदडविंडी में उपस्थित थे। वहां पर सूचना मिली कि सुरजीत सिंह उर्फ सीता निवासी गांव बाघीयां सतलुज दरिया के नए नजदीक अपनी जमीन पर अवैध शराब निकालने और बेचने का धंधा करता है। इस सूचना के आधार पर सुरजीत सिंह उर्फ सीता के खिलाफ थाना सिधवांबेट में मुकदमा दर्ज करके रेड की गई तो वहां से 25 बोतल अवैध शराब और 1000 लीटर लाहन बरामद की गई।

थाना सिधवांबेट से सब इंस्पेक्टर जोरावर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत गांव कोटरा उमरा से कुल गहणा को जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी रैंप बाहद गांव कुल गहणा में बंद पड़े धर्म कांटे के नजदीक पहुंची तो सामने से आए एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल के पीछे रस्सी के साथ एक केन बांधी हुई थी, जिसे शक के आधार पर काबू किया गया। उसने अपना नाम सुरजीत सिंह उर्फ भुल्लर निवासी टाहली दी छना थाना महतपुर बताया। केनी को खोल कर चेक किया गया तो उसमें से अवैध शराब 57 बोतल बरामद हुई सुजीत सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
थाना सदर रायकोट की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को 210 प्रतिबंध नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान स्वर्ण सिंह उर्फ मक्खन निवासी गांव लताला थाना जोधा के रूप में हुई है। पुलिस ने स्वर्ण सिंह उर्फ मक्खन के खिलाफ थाना सदर रायकोट में केस दर्ज करके उससे 210 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की। थाना सदर जगराओं की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को दो ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान दमनप्रीत सिंह उर्फ दमन निवासी गांव कमालपुरा के रूप में हुई है।