सेंट्रल ब्यूरो आफ इंवेस्टीगेशन (सीबीआइ) ने पंजाब और हरियाणा में फूड कार्पोरेशन और इंडिया (एफसीआइ) के 20 गोदामों पर एक साथ छापामारी की है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कदम प्रिवेंटिव विजिलेंस के तहत उठाया है। इसमें कहा गया है कि जांच एजेंसी को एफसीआइ के खिलाफ बड़ी संख्या में अनियमितता की शिकायतें मिली थी। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है।

बठिंडा के रामपुरा व रामा मंडी के एफसीआइ के गोदामों में सीबीआइ की टीम रात 12 बजे रेड की थी। इनके द्वारा चावलों की क्वालिटी को लेकर जांच की जा रही है। हालांकि इस रेड में कौन कौन शामिल हैं व कितने सैंपल लिए गए, इसकी अभी जानकारी ली जा रही है।
बरनाला के तपा में भी एफसीआइ गोदाम में चंडीगढ़ से आई टीम द्वारा छापामारी की गई। मोगा में कल रात से सीबीआइ टीम आई हुई है। अडानी के साइलो प्लांट में भी सैंपलिंग की गई है।