झारखंड: लालू की देखभाल कर रहीं बेटी मीसा, थोड़ी देर में पहुंचेंगे राबड़ी देवी- तेजस्वी यादव

रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही राजद सुप्रीमो का परिवार चिंतित है। बेटी मीसा भारती के बाद अब पत्नी राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव दोनों लालू यादव से मिलने चार्टर प्लेन से रांची आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कल देर शाम लालू के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद रात में कोहरा के कारण दोनों नहीं निकल पाए थे। बता दें कि मीसा पहुंचते हीं लालू यादव से मिलीं। उसके बाद जांच के दौरान उनके साथ हीं हैं।

इधर, लालू यादव के फेफड़े में कितना संक्रमण है। इसके लिए एचआर सीटी किया गया। दोपहर 2:11 बजे एचआर सिटी के लिए लालू प्रसाद को ले जाया गया था। हैल्थ मैप से जांच घर। इसके बाद उन्हें दोपहर 2:25 में एचआर सिटी के बाद एक्सरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। चेस्ट का एक्सरे के बाद 2:38 बजे पेइंग वार्ड में वापस लाया गया ।

इससे पहले पिता लालू यादव से मिलने पहुंची मीसा के चेहरे पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखीं। रिम्स पहुंचते ही सीधा वे पेइंग वार्ड में पिता से मिलने के लिए पहुंच गईं। इसके साथ ही राजद सुप्रीमो की खराब सेहत की खबर मिलते ही पेइंग वार्ड में हलचल बढ़ गई है। राजद नेताओं का लगातार जमावड़ा लग रहा है। सभी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

गौरतलब है कि लालू यादव की तबियत नासाज चल रही है। उनके फेफड़े में इंफेक्शन देखने को मिला है, जिसे चिकित्सक निमोनिया के लक्षण बता रहे हैं। गुरुवार शाम 7 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज किया गया। करीब 10 बजे उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ। सूत्रों ने बताया कि तबीयत में सुधार होने के बाद देर रात लालू प्रसाद को नींद आयी थी, इस वजह से वे अब तक आराम कर रहे है। चिकित्सक लगातार उन पर नजर बनाए हुए है। उच्च स्तरीय कैदी होने के नाते जेल प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।