
पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल इलाके के गुड़ाबांदा थाना में पदस्थापित जैप 5 के जवान अनिश चंद्र कुमार सिंह की इलाज के दौरान अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार अहले सुबह मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घाटशिला एसडीपीओ आरके मेहता ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
बताया जाता है कि चंद्र कुमार सिंह गुरुवार रात अनिश चंद्र कुमार सिंह भोजन कर आराम करने गए। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। गुड़ाबांदा थाना प्रभारी प्रभात कुमार जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल चंद्र कुमार सिंह को अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज करने के दौरान उनकी मौत हो गई। धालभूमगढ़ सीओ की अनुशंसा पर चिकित्सकों की टीम गठित कर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।