
शहर में सट्टेबाजों पर पुलिस ने नकेस कस रखी है। बुड़ैल स्थित रामलीला ग्राउंड के समीप वीरवार को सट्टा खेलते दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान बुड़ैल निवासी मोहम्मद राशिस और मनोज कुमार के तौर पर हुई हैं। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सात हजार 300 रुपये जब्त कर लिया। आरोपितों को सेक्टर-34 थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ दिया।
एएसपी साउथ श्रुति अरोड़ा के नेतृत्व में डिवीजन के अंदर लगातार सट्टा खेलने और अवैध शराब की बिक्री करने वालों की गिरफ्तारी हो रही है। इससे पहले भी श्रुति अरोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेक्टर-31 थाना और मलोया थाना एरिया में गुपचुप तरीके से छापामारी कर 26 लोगों को गिरफ्तारी की है। दोनों जगह से गिरप्तार आरोपितों से पुलिस छह लाख रुपये से ज्यादा अमाउंट की बरामदगी भी की है। इन आरोपितों में पूर्व डीएसपी का भतीजा, यूटी पुलिस का हवलदार भी शामिल था।
पुलिस-पब्लिक मीटिंग में उठा था मुद्दा
इससे पहले नए एसएसपी कुलदीप चहल के नेतृत्व में शहर के सभी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सेक्टर-29 ट्रैफिक लाइन में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग के दौरान पदाधिकारियों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, सट्टा खेलने, नशेड़ियों का आतंक, ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने जैसी अपराध से जुड़े मुद्दे उठाए थे। जिसके बाद एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आर्डर किया था कि एरिया में किसी भी तरह का अपराध करने वालों पर नकेेल कसना शुरू कर दे।
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता गिरफ्तार
सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सेक्टर-22 सी निवासी प्रेम कुमार सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया।