झारखंड: बिरसानगर में पीएम आवास 369 लोगों को सर्वे आइडी दी गई

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत बिरसानगर आवासीय परियोजना में आवास पाने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय में भीड़ लग रही है, लोग अपना नाम पंजीकृत कराने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहे है।

अब तक 369 लोगो को सर्वे आइडी प्रदान कर दी गयी। जिसमे से अब तक 214 लोगों के द्वारा इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक में 5000 रुपए जमा कर आवास के लिए अपना नाम पंजीकृत कराया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि वैसे लोग जो अब तक या पहले पीएम आवास के लिए अपना आवदेन नहीं भर पाए हैं, वैसे लोगों का अपना घर का सपना अब भी साकार हो सकता है।

उन्होंने बताया कि आवास के लिए वंचित लोगों के लिए कार्यालय में नए आवेदन लिए जा रहे है, वैसे सभी लोग सम्पूर्ण दस्तावेज (पूरे परिवार का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र) के साथ कार्यालय के गेट न. 3 में आकर अपना आवास के लिए अपना नाम जल्द से जल्द पंजीकृत करा लें। जानकारी हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बिरसानगर आवासीय परियोजना घटक तीन के तहत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यालय में आवेदकों की भीड़ उमड़ रही है। 

वंचित लोग दस्तावेज के साथ आएं कार्यालय 

बिरसानगर आवास योजना का लाभ लेने के इच्छुक वैसे लोग जो अब तक आवास के लिए अपना फार्म नहीं भरे हैं। वैसे लोग कार्यालय अवधि में अपने साथ अपना एवं पूरे परिवार का आधार कार्ड की स्वयं सत्यापित छायाप्रति, लाभार्थी का वोटर कार्ड की स्वयं सत्यापित छायाप्रति (जमशेदपुर क्षेत्र अंतर्गत ), बैंक पासबुक की स्वयं सत्यापित छायाप्रति, लाभार्थी का आय प्रमाण पत्र, विकलांगता / दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र (विधवा के लिए) एवं लाभार्थी का एक फोटो लाना अनिवार्य होगी। 