
अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन का 86वां स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा है। कार्यक्रम ऑनलाइन होना है। वर्चुअल सम्मेलन का उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। सीएम को सम्मेलन द्वारा राजस्थानी व्यक्तित्व सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। रांची में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन कार्यालय, मारवाड़ी भवन प्रांगण से राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा स्वागत वक्तव्य देंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए वर्चुअली आयोजन का निर्णय लिया गया। समारोह में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल, वरिष्ठ सांसद सुदीप बंधोपाध्याय तथा राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता, प्रधान वक्ता होंगे। राइजिंग एशिया फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष तथा सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम शर्मा शामिल होंगे। सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षगण नंदलाल रुंगटा, डा. हरिप्रसाद कानोडिया, रामअवतार पोद्दार, प्रह्लाद राय अग्रवाला, संतोष सराफ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
केजरीवाल को मिलेगा ‘मारवाड़ी सम्मेलन राजस्थानी व्यक्तित्व सम्मान-2019’
राष्ट्रीय महामंत्री संजय हरलालका ने बताया कि इस अवसर पर केजरीवाल को समाजसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मेलन के सर्वोच्च ‘मारवाड़ी सम्मेलन राजस्थानी व्यक्तित्व सम्मान-2019’ से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा स्वागत समिति के चेयरमैन पवन कुमार गोयनका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीपत भूतोड़िया, निवर्तमान प्रादेशिक अध्यक्ष राज कुमार मिश्रा, प्रादेशिक महामंत्री बसंत पोद्दार सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य मुख्यमंत्री आवास जाकर माल्यार्पण, पगड़ी पहनाकर तथा श्रीफल, मानपत्र तथा सम्मान राशि भेंट कर केजरीवाल को सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम में होंगे भागीदार
रांची से प्रादेश अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष कमल केडिया, विनोद जैन,महामंत्री पवन शर्मा, संयुक्त महामंत्री मनोज बजाज, न्याय मूर्ति रमेश कुमार मेरठिया पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सरावगी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष भागचन्द पोद्दार एवं राजकुमार केडिया, रतन लाल बंका, अनिल अग्रवाल तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य तथा समाज को लोग वहां सामूहिक रूप से एकत्र होकर कार्यक्रम में भाग लेंगे।
ऑनलाइन कार्यक्रम में कोलकाता से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानीराम सुरेका, दरभंगा से पवन कुमार सुरेका, भुवनेश्वर से अशोक कुमार जालान, गुवाहाटी से श्याम सुंदर हरलालका, चेन्नई से विजय कुमार लोहिया, संयुक्त महामंत्री गोपाल अग्रवाल तथा सुदेश अग्रवाल, संगठन मंत्री बसंत मित्तल, कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद बिदावतका सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्कल, पूर्वोत्तर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना एवं केरल प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
समाजसेवा एवं सुधार मूलक कई कार्यों में लगा है सम्मेलन
रांची से प्रादेश अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि विगत 85 वर्षों से सम्मेलन समाजसेवा एवं सुधार मूलक कई कार्य कर रहा है। इनमें समाज के लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने में सहायता प्रदान करना, उच्च शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को सहयोग, समाज सुधार एवं कुरीति उन्मूलन में आंदोलन से लेकर गोष्ठियां, मायड़ भाषा के साहित्यकारों को पुरस्कृत करना तथा राजस्थानी भाषा का प्रचार, समाज सेवा पुरस्कार, मारवाड़ी व्यक्तित्व सम्मान, संस्कार-संस्कृति पर जोर, महापंचायत में समस्याओं का निपटारा, प्राकृतिक आपदा सेवा कार्य, समाज को संगठित कर एक मंच पर लाने का प्रयास प्रमुख है।