रांची में अपनी बेटी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपित पिता गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

रांची, जासं। Minor Girl Molestation रांची में अपनी ही बेटी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपित पिता गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को लेकर नाबालिग बेटी की मां ने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें मर्यादा को भंग करने, जोर जबरदस्ती करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप पीड़ित महिला ने अपने पति पर लगायी है। महिला ने अपने आवेदन में बताया है कि आरोपित पति अक्सर अपने नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था।

इसके बाद सौतेली बेटी से कहता था कि मां से कहोगी तो नानी घर भेज देंगे। महिला के अनुसार आरोपी पति करीब डेढ़ साल से बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत जब महिला ने अपने ससुर से की और पुलिस को जानकारी देने की बात कही तो जेठानी बेटी का टेस्ट कराने की बात कहने लगी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

2019 में महिला ने की थी दूसरी शादी

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का पति आत्महत्या कर लिया था। इसके बाद फरवरी 2019 में महिला ने दूसरी शादी की थी। मैरेज ब्यूरो के माध्यम से दोनो की शादी हुयी थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और उसके भाभी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगी। पीड़ित महिला ने अपने जेठानी पर पति को भड़काने का आरोप लगायी है। इस वजह से पति पत्नी में अक्सर मारपीट होती थी। साथ ही बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करता था।

बीते 9 दिसम्बर पीड़ित महिला पति को बेटी से दूर रहने के लिए कहा, इसपर पति भड़क गया और मारपीट करने लगा। महिला ने मामले की सूचना 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आने की सूचना पर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। इसके बाद फोन कर पति ने कहा बेटी को जितना करीब करेगी उतना खुशी से रह पायेगी। महिला ने अपने पति पर करीब 16 लाख रुपये दहेज के नाम पर लेने का आरोप लगायी है, साथ ही पीड़ित महिला के नाम पर बैंक से लोन लेकर गाड़ी लेने का भी आरोप लगायी है।