नई दिल्ली। किसान आंदोलन के समर्थन में अब भारत में रहने वाली 9 साल की जलवायु कार्यकर्ता समर्थन में आ गई हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के लाखों जलवायु कार्यकर्ता किसानों के साथ है। जानें इसके सााथ ही कार्यकर्ता ने क्या कहा।

देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अब भारत की रहने वाली 9 साल की जलवायु कार्यकर्ता आई हैं। लाइसेंसप्रिया कंगुजम ने किसानों द्वारा जताए जा रहे कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में साथ देते हुए कहा कि दुनिया के लाखों जलवायु कार्यकर्ता किसानों के साथ हैं। शनिवार को पेरिस समझौते की 5 वीं वर्षगांठ पर उन्होंने इसका एलान किया।
नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को समर्थन देते हुए उन्होंने कहा, “हमारे किसान जलवायु परिवर्तन के सबसे ज्यादा शिकार हुए हैं। लगातार बाढ़, सूखा और अन्य चरम मौसम की घटनाएं जैसे चक्रवात, टाइफून, टिड्डियां, आदि उनकी फसलों को नष्ट कर रही हैं।
प्रत्येक वर्ष हजारों किसान मर रहे हैं। हमारे नेताओं को किसानों की आवाज सुननी चाहिए। हम अपने किसानों के लिए न्याय चाहिए’। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द चल रहे किसानों के संकट को हल करने के लिए एक स्थायी समाधान निकालना चाहिए।