12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, मंत्रालय में निकली सरकारी नौकरियां, यहां देखें डिटेल…

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय जैविक संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स) में कई पदों पर नौकरियां निकली हैं. इन पदों के लिए 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवा अप्लाई कर सकते हैं. ये भर्तियां असिस्टेंट और जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पदों पर निकली हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 02 फरवरी 2021 तक है.

किस पद के लिए क्या योग्यता

राष्ट्रीय जैविक संस्थान में असिस्टेंट-I  के पद पर कुल 5 भर्तियां होनी है. आवेदन की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा अभ्यर्थी को कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ साइंस विषय से 12वीं पास होना चाहिए. इसके अलावा हिन्दी टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग की गति 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.

असिस्टेंट-II के 5 पदों पर वैकेंसी है. इसके लिए अभ्यर्थी को किसी भी विषय में 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए. इसके अलावा अंग्रेजी में टाइपिंग की गति 35 शब्द प्रति मिनट और 30 शब्द प्रति मिनट की गति से हिन्दी टाइपिंग आनी चाहिए. इस पद के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए. इसी तरह जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के एक पद पर भी नियुक्तियां होनी हैं. अधिक जानकारी के लिए  nib.gov.in पर विजिट किया जा सकता है.